प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप


बरदह थाना क्षेत्र महुजा में एक अस्पताल में भर्ती प्रसूता की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। प्रसूता की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी 22 वर्षीया गुलिस्ता पत्नी नफीस को प्रसव होना था। वह अपने मायके बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी कमरुद्दीन के घर आई थी। 27 फरवरी को महिला को बरहद थाना क्षेत्र के महुजा मोड़ पर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने 28 फरवरी को विवाहिता का आपेरशन कर दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ जाने पर रेफर कर दिया। महिला को जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी सोमवार को मौत हो गई। मृतका के भाई शाहआलम ने डॉक्टर पर लारवाही का आरोप लगाते हुए बरहद थाना में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।